कभी खुशी की बात कर अगर चाहत है।
प्यार करने वालों से यही मेरी इवादत है।।
अपने ज़ज्बात सम्भाले बड़ी मुश्किल से।
तुम्हारे संग साथ में अज़ीब सी ताकत है।।
लाख चेहरे पर मेरे रंग उड़ा हो तन्हाई से।
मुझसे चैट करने की आज से इजाज़त है।।
हवाओ की मुसाफिर हूँ आती जाती रहूँगी।
बंद दरवाजे की झिरी से आने की दावत है।।
बेखौफ होकर मिलना जब से मैंने सीखा।
शरारत करने की 'उपदेश' पुरानी आदत है।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
गाजियाबाद


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







