क्या कमाल के लोग हैं ये
आकाश की ओर देखकर
प्रभु को याद करते हैं।
चाँद और सूरज को
उन्हीं का स्वरूप मान
उन्हें संपूर्ण ब्रह्मांड का
नायक बताते हैं।
पर
क्षण भर का साया
जब ग्रहण बनकर उतरता है,
उन्हीं को
पर्दों में ढक देते हैं।
जो अंधेरों में भी
रोशनी दिखाने वाले हैं,
उन्हें
कुछ पल के अंधेरे से बचाते हैं
और स्वयं को उजाला मान
उनके रक्षक बन जाते हैं।
वन्दना सूद
यह रचना, रचनाकार के
सर्वाधिकार अधीन है
सर्वाधिकार अधीन है


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







