रास्ता भटकी नही पड़ाव आते गए।
एक पड़ाव गया फिर दूसरे छूट गए।।
अपने भरोसे पर आँच आने नही दी।
भरोसा बनाते-बनाते सपने टूट गए।।
अपने हँसने की वज़ह ढूँढती रही मैं।
आँखें सम्हाली तो करीबी अटूट गए।।
रिश्ते बचाते-बचाते बच न पाए जब।
जो बचे उनके एवज़ में राज रूठ गए।।
नाजुक रहे रिश्ते उम्मीदें उनपर भारी।
दर्द सहते सहते 'उपदेश' खुद टूट गए।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
गाजियाबाद


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







