हँसकर भी तो दर्द छुपाया जा सकता।
बिन मौसम बरसात कराया जा सकता।।
पढ़ सको प्यार में तुम आँखें पढ़ लेना।
दिल का किस्सा यों सुनाया जा सकता।।
मेरा जिद्दी मन कैसे न करे याद तुम्हारी।
स्पर्श तुम्हारा यों नही भुलाया जा सकता।।
आँखें तकती आहट का इंतजार 'उपदेश'।
झिरी से भी हवा का झोंका आ सकता।।
बस तुम आ भर जाओ देहरी के भीतर।
दीपक एक फूंक से बुझाया जा सकता।।
सुन प्यार ख़त्म न होगा मेरी ग़ज़लों का।
लफ्जों से बेशक समझाया जा सकता।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
गाजियाबाद


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







