Newहैशटैग ज़िन्दगी पुस्तक के बारे में updates यहाँ से जानें।


Dastan-E-Shayara By Reena Kumari Prajapat

Dastan-E-Shayara By Reena Kumari Prajapat


Show your love with any amount — Keep Likhantu.com free, ad-free, and community-driven.

Show your love with any amount — Keep Likhantu.com free, ad-free, and community-driven.



The Flower of WordThe Flower of Word by Vedvyas Mishra
The Flower of WordThe novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra

Newहैशटैग ज़िन्दगी पुस्तक के बारे में updates यहाँ से जानें।

Newसभी पाठकों एवं रचनाकारों से विनम्र निवेदन है कि बागी बानी यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करते हुए
उनके बेबाक एवं शानदार गानों को अवश्य सुनें - आपको पसंद आएं तो लाइक,शेयर एवं कमेंट करें Channel Link यहाँ है

The Flower of Word by Vedvyas MishraThe Flower of Word by Vedvyas Mishra
Dastan-E-Shayara By Reena Kumari Prajapat

Dastan-E-Shayara By Reena Kumari Prajapat

The novel 'Nevla' (The Mongoose), written by Vedvyas Mishra, presents a fierce character—Mangus Mama (Uncle Mongoose)—to highlight that the root cause of crime lies in the lack of willpower to properly uphold moral, judicial, and political systems...The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra

कविता की खुँटी

                    

मन करता है

(बाल कविता)

मन करता है
_______


मन करता है ऊँचे उड़कर आसमान में जाऊँ ।
और लगा कर चक्कर सारे ब्रह्माण्डों के आऊँ ।।

रॉकेट लेकर नील गगन में आँख-मिचौली खेलूँ
बादल की मम्मी से मिलकर इंद्रधनुष भी ले लूँ
चंदा क्यों घटता-बढ़ता है जरा पूँछ कर आऊँ ।
मन करता है ऊँचे उड़कर आसमान में जाऊँ ।।

सूरज दादा इतनी गर्मी किससे लेकर आते
किससे आखिर गुस्सा होते, किससे गाल फुलाते
क्यों रूठे हैं दादा अपने जाकर उन्हें मनाऊँ ।
मन करता है ऊँचे उड़कर आसमान में जाऊँ ।।

कितने मीटर शनि का छल्ला, इंचीटेप से नापूँ
ब्लैक होल के भीतर क्या-क्या उसके मुँह में झाँकू
बैठी जो आकाश पे गंगा धरती पर ले आऊँ ।
मन करता है ऊँचे उड़कर आसमान में जाऊँ ।।

मंगल ग्रह पर प्लाटिंग करके, भूमि खटाखट बेचूँ
निर्धन और धनी लोगों को पंख लगा कर भेजूँ
हल बैलों से खेती-बारी हर दिन वहाँ कराऊँ ।
मन करता है ऊँचे उड़कर आसमान में जाऊँ ।।


सबसे बड़े बृहस्पति ग्रह पर , शीघ्र पहुँच कर घूमूँ
हाइड्रोजन हिलियम गैसों के गोले को ले झूमूँ
गुब्बारे-सा उङू रात दिन गोते खूब लगाऊँ ।
मन करता है ऊँचे उड़कर आसमान में जाऊँ ।।

फल वाले कुछ पेड़ लगा दूँ ग्रह उपग्रह के ऊपर
लाइट के खम्भे गढ़वा दूँ नक्षत्रों के भीतर
बटन दबाकर हाईलोजन से क्षण भर में चमकाऊं ।
मन करता है ऊँचे उड़कर आसमान में जाऊँ ।।

पानी की बोरिंग करवा दूँ हर तारे के भीतर
खाने के होटल खुलवा दूँ चंद्र लोक के ऊपर
पूरी दुनिया को ले जाकर बस्ती नई बसाऊँ।
मन करता है ऊँचे उड़कर आसमान में जाऊँ ।।
_____
~राम नरेश उज्ज्वल




समीक्षा छोड़ने के लिए कृपया पहले रजिस्टर या लॉगिन करें

रचना के बारे में पाठकों की समीक्षाएं (0)

+

काल्पनिक रचनायें श्रेणी में अन्य रचनाऐं




लिखन्तु डॉट कॉम देगा आपको और आपकी रचनाओं को एक नया मुकाम - आप कविता, ग़ज़ल, शायरी, श्लोक, संस्कृत गीत, वास्तविक कहानियां, काल्पनिक कहानियां, कॉमिक्स, हाइकू कविता इत्यादि को हिंदी, संस्कृत, बांग्ला, उर्दू, इंग्लिश, सिंधी या अन्य किसी भाषा में भी likhantuofficial@gmail.com पर भेज सकते हैं।


लिखते रहिये, पढ़ते रहिये - लिखन्तु डॉट कॉम


LIKHANTU DOT COM © 2017 - 2026 लिखन्तु डॉट कॉम
Designed, Developed, Maintained & Powered By HTTPS://LETSWRITE.IN
Verified by:
Verified by Scam Adviser
   
Support Our Investors ABOUT US Feedback & Business रचना भेजें रजिस्टर लॉगिन