(बाल कविता)
हरी-हरी सब्जी जो खाता
_________________
हरी-हरी सब्जी जो खाता ।
शक्तिमान जल्दी बन जाता ।।
लाल टमाटर सुंदर सुंदर
नियमित खाते गोपी चन्दर
लौह तत्त्व पूरा मिल जाता ।
हरी-हरी सब्जी जो खाता ।।
पालक, टिंडा, गाजर, लौकी
रोज़ पकाकर खाते फौजी
पाचन को मजबूत बनाता ।
हरी-हरी सब्जी जो खाता ।।
मूली-खीरा , पत्ता गोभी
खाते इसको सेहत लोभी
बीमारी को दूर भगाता ।
हरी-हरी सब्जी जो खाता ।।
सोया-मेथी बथुआ शलजम
खाते चिंटू पिंटू असलम
चुस्ती फुर्ती हरदम पाता ।
हरी-हरी सब्जी जो खाता ।।
----
~राम नरेश 'उज्ज्वल'


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







