नया सवेरा नया उजियारा लाएंगे
मिलकर के हम विकसित भारत बनाएंगे
जहां गंगा बहती है कल कल यमुना करती है संगम की धरती को विश्व पटल पर लायेंगे
चंदा पर जा उतरे थे हम मंगल भी मिशन हमारा है
धरा से अंबर तक हमने ध्वज फहराया है
संपूर्ण विश्व में हम तिरंगा फहरायेंगे
चलो देश का मान बढ़ाएंगे
मातृभूमि का कर्ज चुकाएंगे
विकसित भारत ध्येय बनाकर
एक साथ मिलकर कदम बढ़ाएंगे
हम अपने अपने कर्तव्य निभाएंगे
विकसित भारत बनाएंगे
नया सवेरा नया उजियारा लाएंगे---
अर्पिता पांडेय


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







