विकृतियां बहुत कष्टदायक हैं,
चेहरे पर हो शरीर के अंगों पर हो,
बहुत दुःखदायी है,
फिर बाहर की हो तो,
जनमानस ना जीने दे,
मज़ाक खोखली दया लाचारगी,
इनसे उस प्राणी पर अंकन करते हैं,
बांध के रखते हैं,
उसका जीवन अभिशाप सा हो जाता है,
सही है कितना सही है,
हमने हर दौर में देखा है,
मुश्किल है ना,
बस स्तर बदलता है,
मुश्किलों का,
पर मुश्किलें कम नहीं होती,
विकृतियां अंदर हो तो,
अंदर तो भक्षण होता ही है,
पर साथ में वह स्वयं में ही मिट जाता है,
उसे ये नहीं पता चलता,
कि उसका जीवन है और वो जी रहा है,
बहुत अप्राकृतिक है,
और वो हमने देखा है,
एक कुत्ता अगर बीमार हो,
और घाव से लथपथ,
तो खुद के ही खून और ज़ख्म,
को देखकर उसकी गंध से,
लालच और स्वाद में खुद को ही चाट जाता है,
है न कितना अभद्र वक्तव्य,
पर यही है बुरा वक्त, परिस्थितियां और विकृतियां,
इस दौर में आपके खास, आस-पास या पराये,
या कोई भी समाज, शासन,
आपका ही स्वाद लेते हैं,
आपसे आपका, सब कुछ लेकर ,
आपको सिर्फ आपको दूर कर देते हैं,
अतः क्षमता बढ़ाएं स्वयं की,
और किसी के हाथों और ख्वाबों में न आए,
निर्णय आप ही का है निर्माण आप ही का है,
पर ये विकृतियां देखकर,
जीवन के सर्व पक्ष एक तो नहीं है,
बस आप पर निर्भर है,
कितना सहन करो,
और कितना छोड़ो,
विकृतियों का दौर,
कठिनतम है।
- ललित दाधीच


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







