तुम चाहो जिसे ये मोहब्बत क्या
और तुम्हें चाहे कोई उसका क्या
अगर चाहतों से समुन्दर उफनाते
डुबोते किनारों के शहर उसका क्या
बिन पानी के मछली तड़पती जैसे
पानी की सोचता नही उसका क्या
कह न पाया दिल आँखें देखती रही
लहरें शांत होती नही उसका क्या
जिसके लिए 'उपदेश' रोये तन्हाई में
तुम्हारे लिए कोई रोता उसका क्या
- उपदेश कुमार शाक्य 'उपदेश'
गाजियाबाद


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







