ऊंचे ऊंचे वृक्ष
शिवानी जैन एडवोकेटbyss
ऊँचे खड़े ये हरे भरे वृक्ष, आकाश को छूने की चाह में,
अपनी शाखाओं को फैलाए, जैसे बाँहें हों राह में।
हर पत्ते में जीवन स्पंदन, हर डाली में नई उमंग,
प्रकृति का यह अद्भुत वैभव, भर देता है मन में तरंग।
ये कार्बन लेते हवा से, ऑक्सीजन देते हैं अनमोल,
पर्यावरण का संतुलन रखते, इनका है कितना बड़ा मोल।
इनकी छाया में बैठकर मिलता, शांति और सुकून गहरा,
हरे भरे ये पेड़ हमारे, जीवन का हैं ये पहरा।

The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra



The Flower of Word by Vedvyas Mishra




