जरूरत पर कोई काम नही आता आजमा कर देख।
जिनसे रिश्ते रखता सब नाम के आजमा कर देख।।
लोगों की निगाह में तुम्हारी दोस्ती बड़ी गहरी लगती।
उन्हीं से धोखा खाएगा बेवक्त पर आजमा कर देख।।
मुसीबत के लिए थोड़ी बचत करना सीखा ही नही।
हाथ फैलाने पर क्या मिलेगा जरा आजमा कर देख।।
कहने भर के लोग मिल जायेगे साथ तेरे जवानी पर।
उम्र ढ़लने पर 'उपदेश' काम आयेगे आजमा कर देख।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
गाजियाबाद


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







