तुम पर मुझे नाज़ है
इतनी बेहतरीन हो
सपने पूरे होंगे तुम्हारे
यही मेरी नमाज हो
चंचल हो तुम
जितना दिखाती हो
उतनी गंभीर नही
करती दिल पर राज हो
बंदिशों में रहकर
आजादी की मिसाल हो
बिना तार का तानपुरा
नायाब साज हो
कोई एतबार करता तुम पर
उसका विश्वास हो
उड़ो तुम बेखौफ 'उपदेश'
बदलता समाज हो
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
गाजियाबाद


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







