दिल की बेताबियां, और उनका मिज़ाज़ तौबा..
कल की कौन जाने, ये मसला-ए-दिल आज तौबा..।
ये बाज़ार भी हाथों में, हिसाब लिए खड़ा है देखो..
असल तो चुक जायेगा, मगर ये बे-मुरव्वत ब्याज़ तौबा..।
ये चारागर भी, किस-किस मर्ज़ का दर्द मिटाये अब..
वो भी कहता फिरे है, दर्द-ए-दिल का इलाज़ तौबा..।
देख कर आंसू किसी के, चाहे न भीगे आँखें मेरी..
बेबसी पे गर किसी की, हंसती है दुनिया वो रिवाज़ तौबा..।
कौन अब भी निकला नहीं है, महलों के गलियारों से..
मेरे लिए है ये, साहिब-ए-दौलत-ओ-ताज तौबा..।
पवन कुमार "क्षितिज"


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







