शिव इक नाम प्रेमी का,
सत्य कहो,
प्रेम का,
शिव इक नाम प्रेमी का,
सत्य कहो,
प्रेम का,
ये इक धरा टुकड़े पे,
हमको क्या होने बुलाया है,
तुम भी होकर खामोश हो,
हमें भी होने को क्यों लगाया है,
छोड़ो हमें,
हमारे हाल पर,
तुम्हारी तबीयत का हाल सुनाओ,
क्या क्या दर्द,
संजोने को मिले,
क्या क्या अपना बांट आए,
कितनी मशक्कत करनी पड़ी थी,
कितनी रातें खोनी पड़ी थी,
कितनी मेहनत के दरवाजे खोले,
कितने स्वतः इंतजार हुए,
कितनी माया तुम्हारी निरर्थक निकली,
कितनी सार्थक साधना हुई थी,
कोई प्यार से बोला था या नहीं था,
या सिर्फ कठोर उदासीनता फैली थी,
अकेले होने से पहले,
कितने रोज अकेला रहना पड़ा था,
शिव को शिव होने में,
कितना सहना पड़ा था,
अब बातचीत ही करके मुक्त करो,
उलझन सुलझन को किनारे करो,
दरिया है दरिया में डूबा रहा,
किनारा खुद ही किनारे रहा,
बसेरा नैया कर रही,
आज की पीड़ा आज ही मर रही,
न क्या सुकून है सभी को,
जीवन की बगिया,
चट्टानों में बदल रही,
बस ये गुजारिश है,
अपने लिए ही,
अपनी कृपा करो,
तुम ही तुम्हीं वरदान दो,
शिव ही शिव को सुखी रखें,
शिव इक नाम प्रेमी का,
सत्य रहे,
शिव का,
सत्य कहो,
प्रेम का।
- ललित दाधीच


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







