शब्द की महत्ता उतनी नही रह जाती।
एहसास की आँधी में याद कर रह जाती।।
तुम थे तब भी विलीन होने के बाद भी।
चारों तरफ तुम्हारी याद कर रह जाती।।
कोई जगह ऐसी नही छोड़ी अनजाने में।
तन्हाई में आजकल याद कर रह जाती।।
तुम से जुड़े हुए एहसास जिंदा रहेंगे सदा।
दिल की धड़कन को याद कर रह जाती।।
वक्त जितना मिला कम लगता 'उपदेश'।
मोहब्बत के दर्द को याद कर रह जाती।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
गाजियाबाद

The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra



The Flower of Word by Vedvyas Mishra




