स्वयं को खुद को सीखों,
स्वयं की जिंदगी को सीखों,
जिंदगी में कुछ सीखना नहीं है,
बल्कि स्वयं को ही सीखों,
अपने आपको अपने आप से सीखों,
क्योंकि ये सीखने की जड़ तुम ही से है,
तुम स्वयं ही स्वर्ग हो,
कोई और स्वर्ग नहीं है,
हम बाहर के कारण ही ,
कोई भी प्रतिक्रिया देते हैं,
सारी प्रतिक्रियाएं और उनकी प्रक्रिया,
सब बाहर की है,
बुराई अच्छाई संतोष संतुलन,
सब बाहर की है,
अंदर कुछ है ही नहीं,
अंदर कभी कुछ हुआ ही नहीं,
सर्वत्र कुछ भी है या नहीं,
सब बाहर का ही है,
इसलिए अंदर कोई मामला ही नहीं,
सभी समस्याएं समाधान विधि विचार,
भाव शब्द अनंत एक अनेकता,
सब है या नहीं,
हो कर जो भी , जो ही
सब या बस बाहरी है,
अंदर तो सूक्ष्मता जटिलताएं विविधताएं,
और ऐसा लचीलापन है,
जिसमें परिस्थितियों के आधार पर,या बाह्य रूप को देखकर अंदर अपना अंदाज बदल लेता है,
अंदर तो सिर्फ निराकार साकारता है,
ये सृष्टि सृजन की शुरुआत से लेकर अब अभी तक,
सब बाह्य रूप है,
सब बाहरी चरित्र और गणनाएं है,
अंदर की बिना बात की कहानियां बन रही है,
अपने स्तर पर संदेह करें,
सभी को ना बताएं,
अंदर एक संदेह करें,
कि आप अपने नियमों पर है,
अपनी सृष्टि पर है,
ये धरती आपकी है,
पर धरती को वैसे रहने दें ,
जैसे सृष्टि ने रखा है,
अपना स्वर्ग अपने पास रखें,
औरों पर ना थोपे।
- ललित दाधीच


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







