सहायक प्रदेशिक संगठन आयुक्त (महिला) द्वारा कार्यकारी सचिव भारत स्काउट और गाइडआनंद सिंह रावत पर लगाए गंभीर आरोप, जांच समिति गठित -शिवानी जैन एडवोकेट
ऑल ह्यूमन सेव एंड फॉरेंसिक फाउंडेशन कोर कमेटी मेंबर शिवानी जैन एडवोकेट ने कहा कि सहायक प्रदेशिक संगठन आयुक्त भारत स्काउट और गाइड ( महिला) द्वारा आनंद सिंह रावत कार्यकारी सचिव भारत स्काउट और गाइड लखनऊ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। तीन महीने से आनंद सिंह रावत मानसिक रूप से एवं शारीरिक रूप से उत्पीड़न कर रहे हैं। प्रादेशिक मुख्य आयुक्त प्रादेशिक मुख्यालय लखनऊ ने सहायक प्रदेशिक संगठन आयुक्त की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जांच समिति का गठन किया है। पूर्व में आनंद सिंह रावत पर चुनाव में धांधली का आरोप भी है। भारत स्काउट और गाइड के कुछ अधिकारियों का यह कहना है कि जांच समिति पर विश्वास तो है मगर सूत्रों से ज्ञात हुआ है की जांच समिति में संस्था के वही पदाधिकारी व सदस्य रखे गए हैं जो प्रादेशिक मुख्य आयुक्त के कृपा पात्र हैं जिनकी कभी हिम्मत नहीं पड़ी कि असंवैधानिक अनियमित और वित्तीय नियमितताओं के प्रति जरा सा भी आवाज उठाने की हिम्मत करते। तो अब क्या उम्मीद करें कि वह जांच अधिकारी होने के नाते निष्पक्ष निर्णय देंगे अगर दे देते हैं तो उनकी संस्था से विदाई तय मानो। लीपा पोती जांच की अवश्य की जाएगी और शिकायतकर्ता ही दंडित होगा ।यह सब एक बहाना है समिति ही गठित करनी थी तो संस्था के बाहर का कम से कम एक न्यायिक अधिकारी एक प्रशासनिक अधिकारी एक महिला आयोग से और केवल एक संस्था का अधिकारी होता तो निष्पक्ष जांच की उम्मीद की जा सकती है। अभी कुछ महीनों पहले ही प्रदीप कुमार गुप्ता सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त को इतना प्रताड़ित किया गया कि वह आत्महत्या करने को मजबूर हो गए।
डॉ कंचन जैन ने कहा कि नवीनीकरण शुल्क जमा होने के बावजूद वर्षों से पक्की रसीदें नहीं दी जा रही थी। अब दी गई।भारत स्काउट और गाइड जिला अलीगढ़ में फर्जी नियुक्ति प्रकरण वर्षों से चल रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक अलीगढ़ के पास प्रमाण होने के बावजूद कोई भी कार्यवाही नहीं की जा रही है। 30 सितंबर 2023 में जनसुनवाई के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक एक तरफा निर्णय ले रहे हैं।
मुख्यमंत्री पोर्टल पर एवं जिलाधिकारी अलीगढ़ को झूठी सूचनाएं एवं गलत तथ्य प्रेषित करते हैं।
रविंद्र कुमार शर्मा जनपद हाथरस द्वारा बताया गया कि एक षड्यंत्र रचकर मुझे
स्थाई नियुक्त जिला संगठन आयुक्त भारत स्काउट और गाइड से निकाल कर प्रतिबंधित कर दिया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक जनपद हाथरस द्वारा मुख्यमंत्री पोर्टल पर आधी अधूरी सूचनाऐं एवं झूठे तथ्य प्रस्तुत करते हैं, मगर उन पर कोई भी कार्रवाई नहीं की जाती है।