अपने दिलों की दूरियां कम कर नहीं पाए।
कभी तुम नहीं आए तो कभी हम नहीं आए
मुरझाया फिर ये सूख गया पेड़ यकीं का,
ना तुमने निभाए ना वादे हमने निभाए।
ना जाने कब के उड़ गये पंछी सुकून के,
पिंजरों के खुले द्वार किसी ने ना लगाए।
हम जानते थे चार पल की चांदनी हैं ये,
पर फिर भी हवाओं में दिये हमने जलाए।
जख्मी किए हैं मन खुरच खुरच के रात दिन,
इक दूजे के लिख लिख के नाम हमने मिटाए।
पहले तो शमां प्यार की दोनों ने जलाई,
फिर आंधी बुलाईं कभी तूफान बुलाए।
इंसाफ की तराजू भी टूटी भी उसी समय,
अपनों के जुर्म पलड़े पै जब हमने चढ़ाएं।
हर आरजू का कत्ल बुरे वक्त ने किया,
तकदीर पै झूठे मुकदमे हमने चलाए।
कुछ इस तरहा भी रिश्ते निभाने पड़े'अनिल',
जिसने दिए थे जख्म उसी से ही छिपाए।
गीतकार अनिल भारद्वाज एडवोकेट हाईकोर्ट ग्वालियर
सर्वाधिकार सुरक्षित रचनाकार


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







