दिल के करीब आकर सताना अच्छा लगता।
जरा गलती होने पर दूर जाना अच्छा लगता।।
ऐसे शख्स से मोहब्बत की खुशियाँ लुटाने को।
जिसको हमारी खुशियाँ दबाना अच्छा लगता।।
हर पल दिल ने जिसको यादो में सम्भाले रखा।
बड़ी आसानी से उसे भूल जाना अच्छा लगता।।
अब समझ नही आता 'उपदेश' चाहता क्या है।
मौका ताड़ कर दिल को दुखाना अच्छा लगता।।
क्या बताये जिन्हें हमारी क़दर का एहसास नही।
हमें उसी शख्स से रिश्ता निभाना अच्छा लगता।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
गाजियाबाद


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







