रणधीर तुम्हारी जय हो
धीर वीर रणधीर तुम्हारी जय हो ।
जय जय जय,रणधीर तुम्हारी जय हो ॥
समीर-प्रचीर शूरवीर तुम्हारी जय हो ।
जय जय जय, शूरवीर तुम्हारी जय हो ॥
बुलन्द हौंसलों की तुम हो शमशीर,
दुश्मन देख तुम्हें ,हो जाए अधीर ।
ऑपरेशन सिंदूर या हो पुलवामा का स्वाभिमान,
बोल उठा हर कोना – यही है वीरों का हिन्दुस्तान।
भारत माँ के प्रांगण के तुम हो ‘वीराधीर’,
जय हो जय हो जय हो, तुम्हारी रणधीर ॥
धीर वीर रणधीर तुम्हारी जय हो।
समीर प्रचीर शूरवीर तुम्हारी जय हो ॥
जय जय जय,रणधीर तुम्हारी जय हो।
जय जय जय,शूरवीर तुम्हारी जय हो ॥
शत्रु के क़दमों की तुम जंजीर ,
डर से काँपे धरती,गूँजे पर्वत गंभीर ।
रग रग में बहे गंगा की पावन धारा,
मौत भी गाए तुम्हारे शौर्य का जयकारा ।
देश की माटी बोले - तुम हो मेरे ‘धैर्यवीर’,
जय हो जय हो जय हो, तुम्हारी रणधीर ॥
धीर वीर रणधीर तुम्हारी जय हो।
समीर-प्रचीर शूरवीर तुम्हारी जय हो ॥
जय जय जय,रणधीर तुम्हारी जय हो।
जय जय जय, शूरवीर तुम्हारी जय हो ॥
वन्दना सूद
सर्वाधिकार अधीन है


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







