नामुमकिन कुछ भी नहीं
कौन कहता है
अँधेरी ज़िन्दगी में कभी उजाला नहीं होता?
हमने देखा है
बिना सूरज के भी फूलों को खिलते मुस्कुराते हुए,
बिना चाँदनी के भी आसमाँ को जगमगाते हुए,
बिना मौसम के भी बादलों को बरसते हुए,
बिना दर्पण के भी चेहरे परखते हुए।
हमने देखा है
अँधेरी ज़िन्दगी में भी
बेमिसाल उजाला होते हुए..
वन्दना सूद
सर्वाधिकार अधीन है

The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra



The Flower of Word by Vedvyas Mishra




