भाई बहन का प्यार ना पूछो
राखी का त्योहार ना पूछो
बात-बात की तू तू मैं मैं
बचपन की तकरार ना पूछो
भाई के जैसा दुलार कहां है
बहना का बता संसार कहां है
बहन तेरे बिना है भाई अधूरा
इस राखी का उपहार कहां है
है राखी का बंधन डोर ना समझो
रिश्तों का धागा कमजोर ना समझो
रक्षा बहन की है भाई का वादा
इस वादे का कोई छोर ना समझो
नीटू मावी


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







