जो भी तुम्हें पसन्द उसका इज़हार करो।
मोहब्बत के रास्ते पर थोड़ा इंतजार करो।।
मेरी जाया नही हो तुम फिर बेचैन क्यों हो।
कुछ दिन गुजरने दो और ना बेकरार करो।।
सुना है नेक लोगों को सताने में मजा आता।
मजे लेलो इजाज़त है टूटकर ना प्यार करो।।
सच्चाई देरी से ही सही मगर जान पाई तुम।
लेन देन नगद 'उपदेश' प्यास ना उधार करो।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
गाजियाबाद