याद आता है जब वो प्यार का पहला सावन।
लगे श्रृंगार गीत प्यार का पहला सावन,
अनछुई बदली पहली बार छुई बादल ने,
रात की बात बताई थी सुबह काजल ने,
चांदनी उतरी लजाती हुई चंदा मिल से,
घटा की ओट में चुंबन लिया था चंदा ने।
गीत गाती है घटा थिरकने लगता मधुवन,
याद आता है जब वो प्यार का पहला सावन।
लगते थे सोने के दिन और चांदी सी रातें।
चुरा के नींद ले गई मिलन की वो बातें,
प्यासे भंवरे ने होट अधखिली कली के छुए,
चमन में होने लगी सितारों की बरसातें।
याद आता है प्यार में वो भीगता सावन।
किसी की याद दिलाता है बरसता सावन।
याद आता है जब वो प्यार का पहला सावन।
लगे श्रृंगार गीत प्यार का पहला सावन,
गीतकार अनिल भारद्वाज एडवोकेट हाईकोर्ट ग्वालियर
सर्वाधिककार सुरक्षित रचनाकार


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







