सरकारे बहुत देखी मगर मलाल नही।
कार्यक्रम में भगदड़ उसपर सवाल नही।।
लाश पर लाश गिनती अनपढ़ की तरह।
हकीकत छुपाई हकीकत पे सवाल नही।।
केन्द्र की जाँच में अनियमितताएं भारी।
कुम्भ पर शिकन नही कोई सवाल नही।।
लफ्जों से समेटते संवेदनाएँ हवा हवाई।
आस्था इतनी गहरी कहीं पर सवाल नही।।
गरीब को व्यवस्था नसीब से नही 'उपदेश'।
कार्यक्रम प्रायोजित खर्च पर सवाल नही।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
गाजियाबाद