जंगल कम मत करो आबोहवा खराब होगी।
साँस की बीमारी से गिरी सेहत जबाव होगी।।
जुबान में मिठास उतर आएगी मोहब्बत कर।
वर्ना शुगर की बीमारी घर घर में जबाव होगी।।
नीम के पेड़ कड़वे जरूर छाया उनकी ठंडी।
राहगीर को आराम देती शीतलता जबाव होगी।।
इंसानियत को बढ़ाते इंसान शैतान झगड़े करे।
सुशासन का पैमाना 'उपदेश' खुशी जबाव होगी।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
गाजियाबाद