🌺नव संविधान 🌺
,🦋🦋🦋🦋🦋
ऐसा होता हमारा संविधान
जिसके निर्माण में प्रयोग होता
पूर्वजों का ज्ञान और विज्ञान प्राचीन ग्रंथों से नीति ज्ञान
वेद उपनिषदो का होता सार भीष्म संहिता के डाले जाते
उसमें अनगिनत अनुच्छेद
और पिरोया जाता उसमें
युधिष्ठिर का धर्म ज्ञान
चाणक्य के अर्थ शास्त्र
से लेकर कुछ भाग गर
तैयार होता यह संविधान
तब निराली होती बात
डाली जाती मनुस्मृति की
श्रेष्ठ अनुसूचियां और
रामराज्य का संघीय ढांचा
विक्रमादित्य के न्याय सिंहासन
सा होता न्याय विस्तार
तब हो जाता बापू का स्वप्न साकार
ना होता देश का ऐसा हाल
ना होता भ्रष्टाचार का अंधकार सबको होता समान अधिकार
भारत माता करती हम पर गर्व और अभिमान
ऐसा होता हमारा संविधान
🌄✍️#अर्पिता पांडेय