मोहब्बत के फायदे हैं बेमौसम बहार देते हैं।
मगर ल़डकियों के इशारे 'उपदेश' मार देते हैं।।
गनीमत होगी अगर कोई पूछे दास्ताँ उनकी।
लड़कों को तरह-तरह के बहाने तार देते हैं।।
इस तरह के शौक एक उम्र से शुरू होकर।
पूरी जिन्दगी घड़ी-घड़ी दस्तक हज़ार देते हैं।।
उदासियों का हाल सुनने वाला हो अगर कोई।
बार-बार पोछते रहने पर भी आँसू धार देते हैं।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
गाजियाबाद


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







