मिलने की बात करके और हैरान ना करो।
ख्वाबों में आकर बेवजह एहसान ना करो।।
कभी-कभार फोन करके बेचैनी ही बढ़ाते।
वक्त बेवक्त यादो आकर परेशान ना करो।।
जब से तुम गए पलट कर अनजाने हो गए।
चन्द दिन की जिन्दगी को बेज़ान ना करो।।
किस तरह तुम्हें कहूँ पैगाम अपने दिल का।
दिल को लूटकर कारवाई आसान ना करो।।
तुमसे गरज़ कभी कम नही होगी 'उपदेश'।
वक्त निकाल कर प्रेम को सुनसान ना करो।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
गाजियाबाद


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







