मेरी आंखें बहुत रोई
सुन के दास्तां तेरी मेरी आंखें बहुत रोई
दिल भूला धड़कना मेरी सांसें बहुत खोई
तेरे हालात जो देखे मैं आंसू रोकता कैसे
इस दरिया-ए गम में ये आंखें बहुत रोई
मैं तेरे पास हो कर भी बहुत दूर हूं जानां
तेरे जख्मों को देखके ये आंखें बहुत रोई
दुआएं रोज की तुमने मेरे सजदे में आके
हैं ये मजबूरियां इतनी ये आंखें नहीं सोई
राज, अधरों के सभी, बयां शब्दों ने किए
तेरी यादों में रातों में ये आंखें नहीं सोई
रुबरू है ये यादव तेरे हर हालात से जानां
तेरे जख्मों पे मरहम लगा पाया नहीं कोई
यह रचना, रचनाकार के
सर्वाधिकार अधीन है
सर्वाधिकार अधीन है


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







