सब गुजर रहे हैं
पर कोई किसी पर भरोसा,
कोई किसी से जुड़ नहीं पाता है,
और जुड़ भी जाता है तो वह अपने उस अनुभव को नहीं बता पाता,
जिसके लिए वह गुजरा था,
इसलिए मनुष्य का अनुभव कच्चा अनुभव है,
क्योंकि वह एक दूसरे को ना तो समझा पाते हैं,
ना एक दूसरे से कभी स्पष्टतः समझ पाते हैं,
क्योंकि जो गुजरने वाली जगह है,
वह सभी को अलग-अलग और नया अनुभव देती है,
एक अलग भाषा में,
यह सभी को इस तरीके से कोई बात बताती है,
कि जब वह व्यक्ति स्वयं उसको याद करता है,
तब कहीं-कहीं आंशिक रूप से वह उसको समझ पाता है,
पर पूर्णतया गुजरने वाली जगह से,
जैसे वह गुजरा है,
इंसानों के साथ यह बहुत जल्दी-जल्दी होता है,
वास्तव में मनुष्य नाम मात्र सीखता है,
और उसके साथ घटनाएं बहुत जल्दी होती है,
और अगर कोई चीज उसके साथ ज्यादा समय बिताती है,
तो वह है उदासीनता,
स्पष्ट स्वीकार और सहज,
इनके लिए समय कम मिलता है,
इसलिए मनुष्य जब गुजरने वाली जगह से गुजरता है,
इतना आसान नहीं होता,
ना गुजरने वाले व्यक्ति को बता पाना,
और जब वह गुजरता है,
उसे यह तो मालूम चलता है कि वह सही था जो वह कह रहा था,
पर उसे स्वयं को अनुभव अलग मिलता है,
तो दोनों फिर भी अनुभवी होकर एक दूसरे के लिए अनुभवहीन है,
इसलिए संसार में,
हम एक ही स्थानीय धरती पर होने के बावजूद,
फिर भी एक दूसरे को समझना चाहते हैं,
पर ऐसा हो ही नहीं सकता,
क्योंकि जो गुजरने वाली जगह है,
वह आप लोगों को जानती है और वह,
आपके भीतर वह चीज तैयार कर देती है,
जो उसे लगता है कि आप इस धरती पर अलग नजर आएंगे,
क्योंकि मनुष्य बार-बार शुरुआत से शुरुआत नहीं कर सकता,
इसलिए आपको अलग बनाना गुजरने वाली जगह की एक मजबूरी है,
इसलिए जब आप उस जगह से गुजरते हैं तो जब वह आपको गुजार कर,
आपको इस संसार में याद रखने के लिए तैयार कर देती,
और इस तरीके से आपकी पहचान बनी रह जाती है,
और यही एक हकीकत है कि हम इस तरीके से ही मनुष्य हैं।
- ललित दाधीच


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







