क्या-क्या नहीं हुआ
जानां तेरे प्यार में क्या-क्या नहीं हुआ
यूं तेरे इन्तज़ार में क्या-क्या नहीं हुआ
इस, नाव के सफर में, हैं लहरें बेकरार
झील की डगर में, क्या-क्या नहीं हुआ
फेंके थे जो कंकर, इस पानी में तुमने
असर, मेंढक पर, क्या-क्या नहीं हुआ
जब तक तेरे साथ थे वक्त था अपना
तुम्हारे, जाने के बाद, क्या-क्या नहीं हुआ
खिलते रहे ये फूल जब तक बहार थी
जाते ही इस बहार के क्या-क्या नहीं हुआ
ये जिन्दगी तेरे बिन, दुश्वार है यादव
दिल-ए बेकरार में क्या-क्या नहीं हुआ
सर्वाधिकार अधीन है


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







