तू इतना दूर क्यों है
ये दिल समझ ना पाया
हर बात दिल में रखी
कुछ भी ना कह पाया
कुछ तो वजह होगी
कोई यूं ना खफा होगा
तेरी हर खामोशी में
कोई राज छुपा होगा
तेरी कमी हर पल
ये दिल महसूस करे
तू सामने ना सही
तेरा ही इंतजार करे
कुछ तो वजह होगी
कोई यूं ना जुदा होगा
मोहब्बत अगर सच्ची थी
तो फिर मिलना लिखा होगा


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







