श्वासों से चलती यह जीवन लीला
अनंत भावों का क्षीर सागर मिला।
है अमरत्व पीर हास - परिहास
आती जाती सांसों का स्वप्निल संसार।
आशा निराशा नैराश्य उन्माद
प्रिय, करता कर्म इससे नश्वर गात ।
जन्म मृत्यु का चक्र बनाता
उच्छवास ही तो गीत गजल गाता।
करुण कथा की शून्य परिधि
अमूल्य है प्राण क्षणभंगुर निधि।
प्रतिक्षा परिवर्तन पीड़ा अविराम
खेल अबूझ तो रचते हैं बस श्याम।
रूठे जो श्वासें तो जग रूठे
प्रिय अप्रिय सारे बंधन छूटे।
मौन हो तन मिल जाता मिट्टी में
अमर आत्मा पाती नव देह पुनः सृष्टि में।
_वंदना अग्रवाल ' निराली '


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







