हौसलाअफजाई करने वाली मिल जाए।
तभी तो खुशियो के गीत गुनगुनाए जाए।।
बिना मतलब की बातें करने वाली कहाँ।
जो मन में आशाओ के दीप जलाए जाए।।
सबकी बातो में शुरुआत में लिहाज होता।
वक्त गुजरे 'उपदेश' तो ख्वाब सजाए जाए।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
गाजियाबाद