अल्फाजों से पकडा गया शख्स अजीब होगा।
इश्क के चुंगल मे फंसकर शख्स करीब होगा।।
इबादत करने में तकरार न कर रूहानियत में।
सामान्य जिन्दगी में मोहब्बत के करीब होगा।।
बस गया कोई आँखों से अगर दिल के अन्दर।
मौके खोज लेगा अगर वो शख्स करीब होगा।।
जिसको तजुर्बा मोहब्बत मैं आँख मिचोली का।
उसका सरोकार 'उपदेश' खुदाई के करीब होगा।।
- उपदेश कुमार शाक्यवार 'उपदेश'
गाजियाबाद