कविता : नया साल 2025....
शुभ पावन 2025
नया ऐसा साल हो
सु-स्वास्थ्य मंगलमय
सभी का हाल चाल हो
शुभ पावन 2025
नया ऐसा साल हो
कोई अस्वस्थ बीमार न हो
हर कोई खुश हाल हो
शुभ पावन 2025
नया ऐसा साल हो
गेहूं चावल खाद्यान्न में वृद्धि हो
न कहीं यहां अकाल हो
शुभ पावन 2025
नया ऐसा साल हो
सभी के लिए ये
साल मालामाल हो
शुभ पावन 2025
नया ऐसा साल हो
हत्या हिंसा चोरी- चकारी
न कहीँ ऐसी चाल हो
शुभ पावन 2025
नया ऐसा साल हो
देश की बहुत प्रगति हो
न कहीं हड़ताल हो
देश की बहुत प्रगति हो
न कहीं हड़ताल हो.......