कविता : अगर इंसान, इंसान होता....
अगर इंसान सिर्फ
एक इंसान होता
आज विश्व में कोई भी
गरीब न रोता
हर कोई यहां
समान होता
न कोई यहां
बईमान होता
फिर हर कोई हंसता
कोई न रोता
भर पेट खा कर
हर कोई सोता
अगर इंसान,
इंसान होता
अगर इंसान
इंसान होता.......