कविता : मेहनत करने वाले लोग...
आप किसी भी
मंदिर में जाओगे
और भगवान से
कुछ न कुछ मांगोगे
जो दिन रात भगवान के मंदिर
में है वो दो मंत्र कहेगा
वो आप से दक्षिणा में कुछ
पैसे जरूर मांग कर रहेगा
फिर जो भिखारी मंदिर के बाहर
आस पास पड़े हैं
वे भगवान से नहीं आप से ही
भीख मांगने खड़े हैं
कुल मिला कर मतलब ये
जो काम में लाग रहे
वे भगवान के पास जा कर
हाथ जोड़ मांग रहे
जो कुछ काम ही नहीं करते
कभी इधर कभी उधर जा रहे
वे लफंगे मेहनत करने
वाले से ही मांग कर खा रहे
वे लफंगे मेहनत करने
वाले से ही मांग कर खा रहे.......
netra prasad gautam


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







