कोई पूछे,
कहाँ से हो,
बता देना,
तन्हाई से।
कोई पूछे,
क्या करते हो,
बता देना,
सपनों का इंतजार।
कोई पूछे,
कैसे हो,
बता देना,
आदत नहीं ऐसे रहने की।
कोई पूछे,
नाम क्या है,
बता देना,
अपने आप से पूछकर बता दूंगा,
जो भी अच्छा लगे,
वैसे बुला लो,
बस नया नाम है।
कोई पूछे,
क्या हाल है,
बता देना,
वही जान के हस्ताक्षर ढूंढ रहा हूँ।
कोई पूछे,
कब आए थे दुनिया में,
बता देना,
जब से ज़िंदा हूं तब से।
कोई पूछे,
कितना कमाते हो,
बता देना,
मेरा मोल है पैसे का नहीं,
मेरी इजाज़त के बिना कमाई कैसी।
कोई पूछे,
कितने के हो,
बता देना,
उम्र लिहाज रखती है मेरा,
उतने का हूं।
कोई पूछे,
शादी हुई या नहीं,
बता देना,
दिल से की,
दिल धड़कन से करेगा,
धड़कन सांसों से,
साँसें शब्दों से,
शब्द राहों से,
राहें मोड़ से,
मोड़ गलियों से,
गलियां घरों से,
घर लोगों से,
लोग जहां से,
जहां रोशनी से,
रोशनी अंधेरे से,
अंधेरा सवालों से,
सवाल खुदा से,
खुदा तकदीर से,
तकदीर बेजुबानों से,
बेजुबान मेरी जुबान से,
मेरी जुबान मुझसे,
मैं हाँ से,
हाँ उस शख्स के नाम से,
नाम उनकी आबरू से,
आबरू उनके दिल से,
दिल उनकी आत्मा से,
आत्मा उनके खून से,
खून उनकी साँसों से,
सांसें उनके ध्यान से,
ध्यान उनके विचारों से,
विचार उनकी यादों से,
यादें उनकी नजरों से,
उनकी नजरें उनसे,
उनसे वो अपने चाहत से,
चाहत उनके प्यार से,
प्यार उनके घर से,
घर उनकी गलियों से,
गलियां उनकी राहों से,
राहें उनके शहर से,
शहर उन राहों से,
राहें मेरे शहर से,
शहर मेरी गलियों से,
गलियां मेरे घर से,
घर मेरे परिवार से,
परिवार मुझसे,
मुझसे मेरे जिस्म से,
जिस्म मेरी आबरू से,
आबरू मेरे दिल से,
दिल मेरे हृदय में रहने वाले खुदा से,
खुदा खुद से,
खुद मुझसे,
मैं और वो मेरी जीवन साथी,
तब हमारी शादी होगी।।
- ललित दाधीच।।


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







