लफ्ज काफी नही उन्हें बुलाने के लिए।
प्यार का सिलसिला प्यार पाने के लिए।।
पलके झपकाई मगर राह नही पाई मैंने।
कमजोर कोशिश नजर में आने के लिए।।
तमन्ना अधूरी रही घर के बाहर नही आई।
मन मसोस कर पलट लिया जाने के लिए।।
गनीमत रही हवाएँ आँधी नही बन सकी।
बिन बुलाई बारिश आई भिगोने के लिए।।
हिम्मत करके दरवाजा खटखटा दिया मैंने।
आने पर गुजारिश की पनाह पाने के लिए।।
कुछ पल का सहारा लेकर सोचा 'उपदेश'।
कोई तो तरकीब होगी गले लगाने के लिए।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
गाजियाबाद


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







