कल से कलम फिर उठाई जाएगी…
कल से कलम फिर उठाई जाएगी,
लिखकर एक नई कहानी फिर सुनाई जाएगी।
यूँ ही नहीं ख़ामोशी ज़्यादा दिन निभाई जाएगी,
इस बार जो खोया है, उससे ज़्यादा जीतकर दिखाया जाएगा।
तेरे हिस्से में बेवफ़ाई का नाम आएगा,
महफ़िल की दुआएँ और तालियाँ हम समेट ले जाएँगे।
अब जवाब लफ़्ज़ों से नहीं, कामयाबी से दिया जाएगा,
कल से कलम फिर उठाई जाएगी…
और एक नई कहानी लिखी जाएगी।


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







