अक्सर हम
अपनों की नाराज़गी में
सवाल ढूँढते हैं…
दिल की गहराइयों से सोचें,
तो उसी नाराज़गी में
तुम्हारे कितने ही सवालों के
जवाब छुपे होते हैं…
अनदेखी चाहतें,
अनकही उम्मीदें,
कुछ अधूरे वादे…
जिन्हें अक्सर हम
समझना भूल जाते हैं ।
नाराज़गी सवाल नहीं, जवाब है…
बस, उसे समझने के लिए दिल से सुनना पड़ता है।
वन्दना सूद
यह रचना, रचनाकार के
सर्वाधिकार अधीन है
सर्वाधिकार अधीन है


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







