झारखंड में एक नेतरहाट है
क्या कश्मीर क्या लद्दाख है
जहां बादल जमीन को छूते हैं
वो पहाड़ों की मल्लिका नेतरहाट है
मैग्नोलिया प्वाइंट की शाम देखो
डूबता सूरज भी लाजवाब है
कोयल व्यू से झांको तो लगता
नीचे बहता कोई ख्वाब है
अपर घघरी की गिरती धार में
जंगल की अपनी एक आवाज है
लोअर घघरी की खामोशी में
सुकून का अलग ही अंदाज है
चीड़ के पेड़ो से गुजरती हवा
जैसे वादियों का कोई साज़ है
ठंडी सुबह धुंधली सी राहें
हर मोड़ पर कोई राज है
यहां बारिश भी कुछ यूं बरसती है
जैसे आसमान को भी उससे प्यार है
जिसने देखा वो भूल न पाया
नेतरहाट ऐसी ही एक बात है


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







