सूरज की हवाएँ,
बादल की निगाहें,
इनकी जैसी बेचैनी है हमें यहाँ,
आँखों में ही ली पनाहें,
रातों की आराम से दगाएं,
इनकी हिस्सेदारी से हमें बेहोशी हैं यहाँ,
वक्त की राहें,
महंगी आत्म खोज सजाएं,
इनकी बहस से प्यार के टुकड़े टुकड़े हैं यहाँ,
कैसे समझोगे तुम यहाँ,
सरल प्रार्थना स्पष्ट,
सीधी पहुँचती है,
पर टेढ़ी मेडी लोगों की जिंदगी है,
इतने घुमाव,
लम्बे रस्ते,
जटिल छोटे छोटे काम,
अधूरे असर,
कुछ नहीं होगा,
बेचैनी,
है बस निकालने में,
पाने में जीने में,
समझने में सहेजने में,
और फिर अचानक छूट जाए,
अरे मौत से पहले मैं हुआ क्या,
यहां भी ये हुआ क्या,
मौत के बाद कहानियां कहकर,
मूर्ख मत बनाओ,
हम जिंदा ही जीना चाहते हैं,
आँसू नहीं सीना चाहते,
बैर नहीं चाहते,
गुलामी नहीं,
अपनी आवाज रखना चाहते हैं,
पर अपनी सहजता में,
और सबको उनके हक की,
मौजूदगी दिलाना चाहते हैं,
हमें बेचैनी है अभी यहां,
स्पष्ट करो बस।
- ललित दाधीच


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







