मेरी चाहत है कि में एक घर बनाऊं..!
उस घर में किताबों की
एक दीवार बनाऊं..!
एक ऐसी जादुई दीवार.!
जिस दीवार की हर एक ईंट
मुझे हर रोज अलग अनुभूति का
अहसास कराए..!
में दुनिया तो घूमना चाहता हूं..!
लेकिन मेरे पास इतना धन नहीं
की में दुनिया घूम सकू..!
लेकिन जब भी मेरा मन कहीं घूमने..!
का करेगा में अपनी जादुई दीवार से
एक ईंट निकाल कर उसे छू लेने से ही
वहां पहुंच जाऊंगा..!
ये जादुई दीवार कहने को दीवार है.!
लेकिन इस दीवार से हम पूरा संसार का
भ्रमण कर सकते है..!
दुनिया के किसी भी कोने में घूम सकते है..!
किसी भी देश की सभ्यता और संस्कृति को जान सकते हैं इस दीवार में काल यंत्र विशेषता भी है..!
जो हमें इतिहास में ले जाएगी.!
इस दीवार का काम बिल्कुल ही उल्टा है..!
ये आपको रोकती नहीं है बल्कि आपके लिए सारे रस्ते खोल देती है.!
मेरी चाहत है कि में एक घर बनाऊं
उस घर में किताबों की एक जादुई दीवार बनाऊं.!


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







