मिलने मिलाने से अब डर लगने लगा है,
हर और एक बाजार सा नज़र आने लगा है।
बातें करना अब छोड़ दिया है मैंने लोगो से,
हर चेहरे पे हाल ए दिल नज़र आने लगा है।
उदास सा है चेहरा एक अरसे से आपका,
दर्द ए दिल आखों में नज़र आने लगा है।
एक आरज़ू थी दिल में, कोई मेरा भी होता,
साया भी अपना साथ छोड़ कर जाने लगा है।
दौर ए मुफलिसी है,कौन बुलाएगा अपने घर मुझे,
हूँ मैं भी इस दुनियां में,अब शक ये भी होने लगा है


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







