किसी को डरा कर धमका कर
अपनी बात मनवाना तो बहुत
आसान है पर सत्याग्रह प्रेम
सौहार्द और शांती से कुछ भी
पाना अगर किसी से सीखनी
हो तो गांधी जी से कोई सीखे।
सरल शांत रहकर भी सागर
जैसे सैलाब समेटे।
निर्भीक निष्पक्ष निडर तर्क
संगत न्याय प्रिय ।
बहुजन सुखाए बहुजन हिताय
में भरोसा रखने वाले।
हाशिए पर बैठे आम जन मानस
को हरिजन कहने वाले।
वसुधैव कुटुंबकम् में विश्वास
रखने वाले।
एक छोटी सी लाठी से
अग्रेजों से लोहा लेने वाले।
सत्य की धार पर चलने वाले
सभी की खुशी की कामना करने
वाले।
भारत देश को एक नई दिशा दिखने
वाले।
देश की आन बान और शान को
जीवंत करने वाले।
भारतीय संस्कृति संगीत परंपराओं के
साथ साथ एक नए भारत की
वकालत करने वाले।
देश के लिए अपना सर्वस्य लुटने वाले।
जीवन भर भारत के विकास के लिए
संघर्ष रत।
सादा सरल जीवन जीने वाले
लाखों करोड़ों भारतीय के दिलों में
सदा के लिए बसने वालें
देश को नित्य नए आयामों तक ले
जाने वाले।
भारत देश के निर्माता निर्देशक
जिनमें संपूर्ण भारत बस्ता था।
जो सदा सबों के लिए लड़ा।
जो कर्म पथ पर हमेशा डटा रहा।
जो सीधा सदा पर थे वह बहुत आक्रामक
अपनी बातों से
अपनी हाव भाव से
वह कोई और नही वह गांधी थे
हां जी वह हम सबों के बापू थे।
जो आज़ भी भारत भू में बसते हैं।
हम सब उन्हें प्यार से महात्मा गांधी
प्यारे बापू कहतें हैं..
हम सब बापू को उनका बर्थडे विश
करतें हैं..
हम सब बापू को उनका बर्थ डे विश
करतें है...

The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra



The Flower of Word by Vedvyas Mishra




