बेफिक्र होकर सच बोल डालो होली है।
सलीके से चेहरे के इशारे पढ़ना होली है।।
प्यार करने के सब के अपने तरीके होते।
हरकतों में तमाम स्थितियाँ गढ़ना होली है।।
कोई और नही जान सकता तुम्हारे सिवा।
स्पर्श के एहसास के माने समझना होली है।।
कोई चुपचाप रहकर अठखेलियाँ करता।
उछलकूद में नज़र आएगा दीवाना होली है।।
मन की दास्ताँ समझ पाना कठिन 'उपदेश'।
जुगाडू रंग लगाने वाला ही सयाना होली है।।
एक न एक दिन पराया अपना होगा जरूर।
त्यौहार में मौके पर चौका मार देना होली है।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
गाजियाबाद


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







