हिमालय से ऊंचा
हिमालय से ऊंचा जिसके मस्तक में अरमान रहा,
सांसों में हुंकार रहा और धड़कन हिंदूस्तान रहा।
अंग्रेजों के नाक में दम कर सत्ता जिसने हिला दिया,
भारत की संघर्ष- समुद्र का, घट- घट पानी पिला दिया।
अंत समय तक अंग्रेजों के चंगुल से आज़ाद रहा,
जिया तो जिंदाबाद रहा, मरकर जिंदाबाद रहा।
अमर हो गईं भाबरा गाँव की मिट्टी,हवाएँ, निर्मल जल,
अमर हो गई पिता की बाहें, अमर हुई माँ का आंचल।
आजादी के हवन -कुंड में, किशोर मन ही कूद गया,
आंखों में ही ज्वाला भरकर, तूफानों से जूझ गया।
मिट्टी में अल्फ्रेड की अब भी, खुशबू है आजाद की,
इंक्लाब के नारों की, जय भारत जिंदाबाद की।
स्वतंत्रता की हरि भूमि में बीज बोया बलिदान का,
रक्षण किया सींच लहू से,माँ भारती के मान का।
हिंद-महासागर सी लहरें, सीने में थी स्वतंत्रता की,
सोते-जागते चुभती रहती, शूल कठिन परतंत्रता की।
हिंद वतन के कण रज-रज से, महक बिखरती आन की
मूंछों की रण-वत ताव की,और मतवाले बलिदान की।
इंक्लाब के अजेय नायक,वो चंद्रशेखर आजाद था,
आजाद हैं, आजाद रहेंगे,उनका नारा आजाद था।
सर्वाधिकार अधीन है


The Flower of Word by Vedvyas Mishra
The novel 'Nevla' (The Mongoose) by Vedvyas Mishra
The Flower of Word by Vedvyas Mishra







